पूर्व बीडीसी में उठी जनसमस्याओं की समीक्षा डाo हरीश सिंह बिष्ट
ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाग वार समीक्षा ली पूर्व बीडीसी में जो समस्याएं उठी उनका धरातल पर कितना निराकरण हुआ इस पर विकास खण्ड सभागार में समीक्षा ली जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग,पेयजल ,सड़क , पी एम. जी .एस.वाई मुद्दे रहे। समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए जल जीवन मिशन में मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश के साथ ही सभी को जल संयोजन के निर्देश,जिन स्थानों में रानीबाग सहित जिन स्थानों पर पेयजल लाइन खोदने में मार्ग क्षतिग्रस्त हुवे है उन स्थानों पर सुधारीकरण करने के निर्देश। लोक निर्माण विभाग को हैडीयागाव मार्ग अतिशीघ्र ज्वाइंट सर्वे कराकर कार्य करने के निर्देश दिए,चाफि में बेलवाल तोक की ओर जीप मार्ग निर्माण करने । राष्ट्रीय राजमार्ग को मार्गों किनारे झाड़ियां काटने के निर्देश दिए गए आर डब्लू डी द्वारा 30अक्टूबर तक विकास खण्ड मुख्यालय का कार्य पूर्ण करने को व गुणवत्ता ठीक करने को विभाग द्वाराआश्वस्त किया । इसके पश्चात् ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योती तिवारी के कोटाबाग स्थानान्तरण पर व दुर्गा दत्त पलड़िया को निःशुल्क पत्रकारिता के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान , प्रधान गण,छेत्र पंचायत सदस्य, ग्रामीण बीडीओ ,जल निगम , एन एच, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग , पी एम जी एस वाई, एडीबी,विकास खण्ड भीमताल के समस्त आधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

