निजी अस्पतालों में मरीज के साथ ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने भेदभाव का आरोप

ख़बर शेयर करें

ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट ने डीएम को पत्र भेज की अंकुश लगाने की मांग

धारी /भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डा.
हरीश बिष्ट ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर डायरिया व पीलिया प्रभावित क्षेत्र के मरीजों के साथ निजी अस्पतालों द्वारा भेदभाव, आयुष्मान कार्ड की अस्वीकृति एवं अत्यधिक शुल्क वसूलने पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने डीएम को अवगत कराया ज्योलीकोट एवं आस पास के क्षेत्रों में वर्तमान में डायरिया, पीलिया के प्रकोप अत्यधिक फैला हुआ है, जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में पीड़ित मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पैरामेडिकल छात्रों ने सीएम से मिलकर स्टाइपेंड समेत समस्याएं रखीं

अत्यंत खेद का विषय है कि जनपद के कतिपय निजी अस्पतालों द्वारा इस आपदा की स्थिति में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में निरंतर
गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इन अस्पतालों द्वारा मरीजों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। मरीजों के चिकित्सा बिल बढ़ाने के लिए अत्यधिक टेस्ट और महंगी बाहरी दवाओं को खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है तथा आयुष्मान कार्ड की सुविधा देने हेतु स्पष्ट रूप से मना किया जा रहा है। अस्पतालों का यह असंवेदनशील व्यवहार का रवैया न केवल अमानवीय है, बल्कि जनस्वास्थ्य के सिद्धांतों के भी पूर्णतः विपरीत है। उन्होंने डीएम से तत्काल संज्ञान लेते हुए डायरिया व पीलिया प्रभावित क्षेत्र से आ रहे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं बेहतर चिकित्या व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने की मांग की है। साथ ही मरीजों के साथ दुव्र्यवहार करने, आयुष्मान कार्ड न लेने और अत्यधिक शुल्क वसूलने वाले इन अस्पतालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक व वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page