बेतालघाट में धूम धाम से मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, समाजसेवी शीलू कुमार का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट में समाजसेवी शीलू कुमार का हुआ भव्य स्वागत, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
बेतालघाट। जावा सेरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्थान समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल अरोरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शीलू कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया और समाज में समानता, शिक्षा व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page