धारी । पूरे क्षेत्र मे 77 वां स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । वही स्कूली बच्चो ने सरस्वती शिशु मंदिर धारी मे बच्चो देश भक्ति के जयकारो के साथ प्रभात फेरी निकाल अपने अपने विधालय मे रंगारंग कार्यक्रम पेश किये । वही दूसरी तरफ धानाचूली सरस्वती शिशु मंदिर धानाचूली मे विनोद कुमार विजेंद्र कुमार धीरज कुमार सुनील कुमार ने अपने सहयोग से छात्र छात्राओं को स्कूली बेग निशुल्क वितरण किये । जिस पर प्रधानचार्य शुभेन्द गुप्ता द्वारा उनका आभार ब्यक्त किया गया । इस दौरान एस आई विजय कुमार धारी व धानाचूली चौकी एस आई विजय कुमार को सम्मानित किया गया । वही दूसरी तरफ ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने ब्लॉक मे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पौत्र पूरन चंद्र तिवारी को शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस दौरान विनोद कुमार विजेंद्र कुमार धीरज कुमार एस आई विजय कुमार, किशोर चंद्र , आदि लोग मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

