समाजसेवी दीपक की स्मृति में पौंधे लगाएं

ख़बर शेयर करें

भवाली। समाजसेवी व ताल चैनल के दविंगत दीपक बिष्ट की स्मृति में समाजसेवियों ने नैनीताल रोड में मनसा देवी मंदिर के पास पौंधारोपण किया। विधायक सरिता आर्य ने दविंगत दीपक की पत्नी शालिनी बिष्ट को शॉल पहना कर सम्मानित किया। समाजसेवियों ने विधायक से दविंगत दीपक बिष्ट को याद कर मनसा देवी मंदिर के आसपास के वन को दीपक बिष्ट के नाम पर रखने और दीपक के परिवार को आर्थिक रुप से सहायता देने की मांग रखी। वक्ताओं ने एक मत होकर अगले वर्ष होने वाले कार्यक्रम और पोंधरोपण कार्यक्रम की जिम्मेदारी फ्रैंड्स संस्था को देने का फैसला लिया।
इस दौरान विधायक सरिता आर्य, फ्रैंड्स एन जी ओ के सरत तिवारी, व्यास के सी सुयाल, खष्टी बल्लभ पाण्डे, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, समाज सेवी प्रमोद बिष्ट, जे पी जोशी, शालिनी बिष्ट, हरीश लाल साह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page