जिला योजना 2026–27 को मिली स्वीकृति: 5961 लाख के परिव्यय से विकास कार्यों को गति, जनहित आधारित प्राथमिकताओं पर जोर

ख़बर शेयर करें

मा० मंत्री शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में वार्षिक जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जनपद का कुल 5961.00 लाख रुपये का विभागवार परिव्यय निर्धारित करते हुए कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सर्वप्रथम जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा प्रभारी मंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक में समस्त विभागों द्वारा प्रस्तावित जिला योजना के अंतर्गत अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते हुए निर्धारित परिव्यय के उपयोग एवं प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ही जनपद को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने सभी प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री जी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page