जिला अधिकारी ने प्रधान को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव बाजपुर के ग्राम प्रधान सचिन राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो इस ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों की देखरेख करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

गांव बाजपुर के बीडीसी मेंबर वसीम अहमद ने प्रधान के खिलाफ डीएम को पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने राणा पर प्रधान पद का दुरुपयोग करते हुए वाटर कूलर खरीद में गड़बड़ी, वाटर कूलर को अपनी सीमा से बाहर ग्राम रमपुरा शाकर में लगवाने, सड़क, पुलिया निर्माण में अनियमितता और सचिन राणा के नाम पर एक अन्य व्यक्ति पर प्रधान के कार्य करने की शिकायत की थी। डीएम ने डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी को जांच सौंपी थी। डीपीआरओ ने जांच में आरोप सही पाते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम ने प्रधान को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page