सभी गैस एजेंसी गैस की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गैस गोदामों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाई जा रही लाइन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।
जिला अधिकारी ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित जिले के सभी गैस एजेंसियों व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की पूर्ण उपलब्धता होने के बावजूद भी कतिपय स्थानों में लोग गैस गोदामों में सिलेंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की गैस बुकिंग नजदीकी एजेंसी से कर उसके बाद गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि पूर्व की भांति रूटीन में गैस की होम डिलीवरी होगी अनावश्यक पैनिक होकर गैस गोदाम तक आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने को भी कहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page