जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में सर्वे कर सत्यापन करने के दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे सर्वे कार्य के संबंध में बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी लालकुआं, रेलवे प्रतिनिधि आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण कर कच्चे/पक्के मकान, आवासीय/गैर आवासीय मकानों में निवासरत मकान मालिक या किराएदारों के सत्यापन व सर्वे के कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा डेटा संरक्षण का कार्य ध्यानपूर्वक त्रुटिरहित किया जाए। बनभूलपुरा में अतिक्रमित क्षेत्र में निवासरत सदस्य की पुष्टि दस्तावेजों के आधार पर की जाए। पुष्टिकर्ता अधिकारी कर्मचारी उक्त संबंध में अपनी टिप्पणी दस्तावेजों के आधार पर करते हुए सर्वे रिपोर्ट को पूर्ण कर यथाशीघ्र सबमिट करें ताकि माननीय न्यायालय हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page