ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि यंत्र, पौधे एवं बीजों का वितरण

ख़बर शेयर करें

धारी।। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एवं केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान, मुक्तेश्वर, नैनीताल के सहयोग से ओखलकांडा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं में किसानों एवं ग्रामीणों को कृषि एवं बागवानी से संबंधित उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को स्प्रे मशीन, पेड़ों की छंटाई के लिए कैंची एवं अन्य आवश्यक उपकरण, फलदार पौधे तथा बीज उपलब्ध कराए गए। यह कार्यक्रम मुकेश चन्द्र बौद्ध, सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

मुकेश चन्द्र बौद्ध ने कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक लंबे समय से विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ क्षेत्र रहा है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति सहित जरूरतमंद ग्रामीणों तक कृषि एवं बागवानी से संबंधित सुविधाओं का लाभ अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पाता है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी एवं संस्थागत सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान, 16 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

उन्होंने कहा कि विगत दिनों भी क्षेत्र में कृषि उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया था और आज पुनः विभिन्न ग्राम सभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं बागवानी कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में पांच साल में एक बार भी नहीं हुआ छात्रसंघ चुनाव

मुकेश चन्द्र बौद्ध ने इस कार्यक्रम के लिए डॉ. अरुण किशोर एवं उनकी पूरी टीम तथा संस्थान के वैज्ञानिकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के सहयोग से ही इस प्रकार की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना संभव हो पा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण किशोर की टीम के प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी दीवान जी, अंकु चौधरी जी, नारायण सिंह जी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विकलांग प्रमाणपत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

इन ग्राम सभाओं में हुआ वितरण

कार्यक्रम के दौरान संबंधित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों ने संस्थान से आए सभी अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों तथा मुकेश चन्द्र बौद्ध का आभार व्यक्त किया और ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि एवं बागवानी से जोड़ना, उन्हें आवश्यक कृषि उपकरण एवं पौध सामग्री उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page