सास बहू में विवाद बहू ने पिया विषाक्त पदार्थ,रेफर

ख़बर शेयर करें

गंगोलीहाट क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, परिवार के भीतर किसी घरेलू मुद्दे को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ समय तक बाहर नहीं आने पर पति उसे देखने पहुंचा तो वह कमरे में अचेत अवस्था में मिली और उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान: नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, दस्तावेजों के साथ करें सत्यापन

परिजनों ने तत्काल महिला को गंगोलीहाट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों की टीम ने महिला का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसका उपचार जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page