उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नवनीत पांडे से मुलाकात की गई और विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात विकास भवन चंपावत में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह से मुलाकात की गई।जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई और मुख्यमंत्री की परिकल्पना आदर्श चंपावत हेतु किया जा रहे कार्यों व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रत्येक लाभार्थी को लाभान्वित करने हेतु वार्ता की गई ।
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर परिस्थिति में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं सहित सभी कार्यों गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

