रामगढ़ में शिक्षा समिति की बैठक में शिक्षकों की कमी पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें
  • स्वयंसेवक शिक्षक लैपटॉप उपलब्ध कराने पर एनजीओ का जताया आभार

भवाली। शुक्रवार को रामगढ़ विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन क्षेत्र पंचायत प्रमुख पुष्पा नेगी एवं समिति अध्यक्ष व ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप ढेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विकास खण्ड के अधिकतर प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं इण्टर कालेजों में अध्यापको की कमी पर चर्चा की गई। साथ ही कई विद्यालयों में पेयजल लाइन होने के बाद भी पानी नही आने की शिकायत की गई। बैठक में विकास खण्ड के कई एनजीओ द्वारा विद्यालयों में कम्प्यूटर लैपटाप उपलब्ध कराने व स्वयं सेवक शिक्षक उपलब्ध कराने पर सराहना की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों कृषि, उद्यान, मतस्य, शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत, ग्राम्य विकास एवं पशुपालन विभाग के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपने विभागों से सम्बंधित जानकारी देते हुए वर्ष 2023 2024 की प्रस्तावित योजनाओं का अनुमोदन किया गया। बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे ने किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप ढेला, घनानंद कनिष्ठ उप प्रमुख, खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, तरूणा बेला आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page