डीआईजी ने कोतवाल को निलंबित किया

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं रेंज के डीआईजी डॉ.योगेंद्र सिंह रावत ने कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

डीआईजी रेंज डॉ. रावत ने एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा को आदेश दिया है कि संबंधित मामले में विभाग के किसी राजपत्रित अधिकारी को जांच सौंपें और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोतवाली रामनगर में पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय की ओर से पारित विभिन्न निर्णय एवं निर्गत निर्देशों का उल्लंघन कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जमानत पर रिहा नहीं किया गया। निलंबन की अवधि में कोतवाल सैनी को पुलिस लाइन नैनीताल में संबद्ध किया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page