अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार दो की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। टिहरी जिले में व्यापारियों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

जानकारी के अनुसार डोईवाला के दो व्यापारी अपनी कार से घूमने के लिए नरेंद्र नगर पहुंचे थे। वापसी में उनकी कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खाई में उतरने के बाद एसडीआरएफ की टीम को एक युवक घायल अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

जिसे जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील रावत के रूप में हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरे युवक का शव भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान संजय बजाज के रूप में हुई है। एसएसआई नरेंद्रनगर मनीष नेगी ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page