राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर धर्मेंद्र विजयी
मुक्तेश्वर। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। अधिकांश पदों पर एक-एक नामांकन होने के चलते पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में धर्मेंद्र कुमार ने सात मतों से जीत दर्ज की।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए धर्मेंद्र कुमार को 62 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ललित लोधियाल को 55 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त किया गया। इस तरह धर्मेंद्र कुमार ने सात मतों के अंतर से विजय हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया के बाद मुकेश बिष्ट को अध्यक्ष, गौरव बिष्ट को छात्र उपाध्यक्ष, रुचि बिष्ट को सचिव, चंद्रा बिष्ट को कोषाध्यक्ष, लोकेश बिष्ट को सांस्कृतिक सचिव तथा कमलेश सिंह डंगवाल को संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में धर्मेंद्र कुमार निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति त्रिवेदी के संरक्षण में संपन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने की बात कही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

