धारी क्षेत्र पंचायत की बैठक कल

ख़बर शेयर करें

धारी। क्षेत्र पंचायत की बैठक कल मंगलवार को क्षेत्र प्रमुख भावना आर्या की अध्यक्षता में होंगी। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार ने बताया कि बैठक में विकास कार्यो विभागीय योजनाओ और जनहित के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जिला एवं विकास खंड स्तर के सभी सम्बंधित अधिकारियो से समय पर आवश्यक विभागीय प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने की अपील की हैं।
बैठक में केवल निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं संबधित विभागो के अधिकारियो को ही प्रतिभाग करने की अनुमति होंगी। अन्य किसी व्यक्ति को बैठक में शामिल नहीं किया जायेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page