भवाली में कल जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यो का निरीक्षण किया जाएगा

ख़बर शेयर करें


जिलाधिकारी द्वारा 18 जनवरी को भवाली भीमताल क्षेत्र में विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी
अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया 18 जनवरी प्रातः 10 बजे से साप्ताहिक भ्रमण के अन्तर्गत भवाली सैनेटोरियम के समीप जल स्रोतोें का निरीक्षण, भवाली तिराहा निमार्णाधीन रोडवेज स्टेशन की पार्किंग, भवाली भीमताल मोटरमार्ग पर नगर निगम भवाली द्वारा निर्माणाधीन कार पार्किंग एव काम्पलैक्स, विकास भवन भीमताल में उद्यान नर्सरी तथा पाण्डेगांव मंे साई मन्दिर के पास निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात विकास भवन भीमताल में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी नैनीताल को सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के साथ ही अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निवासियों सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page