भवाली-रामगढ़ रोड पर खुला देवभूमि डिस्पोजल स्टोर, अब स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
भवाली। भवाली-रामगढ़ रोड क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए देवभूमि डिस्पोजल स्टोर का शुभारंभ किया गया है। स्टोर खुलने से अब क्षेत्रवासियों को डिस्पोजल सामग्री खरीदने के लिए हल्द्वानी या अन्य स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
स्टोर संचालक राजेश कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए डिस्पोजल गिलास, थाली, प्लेट सहित विभिन्न प्रकार के डिस्पोजल आइटम उपलब्ध रहेंगे। शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजनों और अन्य जरूरतों के लिए लोगों को सभी सामग्री एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में डिस्पोजल स्टोर खुलने पर खुशी जताते हुए इसे एक उपयोगी सुविधा बताया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

