भुमका की खुली बैठक में दी योजनाओ की जानकारी

ख़बर शेयर करें

धारी। ग्राम सभा भुमका में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम प्रधान मुकेश चन्द्र बौद्ध की अध्यक्षता में की है। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी बैठक में मनरेगा, कृषि उद्यान,समाज कल्याण,मत्स्य, एवं ग्राम पंचायत ग्राम विकास द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध द्वारा विगत चार वर्षो का रिपोर्ट कार्ड ग्रामीणों के सम्मुख रखा गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा मुकेश चंद बौद्ध की काफी सराहना की गई। ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार चन्याल द्वारा कहा गया कि मनरेगा द्वारा पुरानी योजनाओं को तुरंत पूरा किया जाए जिससे की नई योजनाएं भविष्य के लिए तैयार हो सके एवं जिस गांव में 20 योजनाएं चल रही है वहां अन्य लाभार्थियों को लाभ प्राप्त नहीं हो सकता इसलिए अपनी योजनाओं को तुरंत पूरा करें।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ललित कुमार ने द्वारा समाज कल्याण द्वारा विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान द्वारा कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी गई एवं डस्टबिन का वितरण किया गया।
ग्राम प्रधान द्वारा विगत चार वर्षो में किए गए कार्य को ग्रामीणों के सम्मुख रखा गया जो की निम्न हैं।
भुमका मोटर मार्ग निर्माण कार्य
कृषि विभाग से चेन लिंक फेंसिंग(घेर बाड़) वितरण कार्य, लाभान्वित परिवारों की संख्या 35
ग्राम सभा को कृषि विभाग की एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना में चयनित जिसमें ₹1500000 रिवाल्विंग फंड ग्रामसभा के खाते में रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसान उसका इस्तेमाल कर सकता है एवं उसके बाद पुनः उसे बैंक में जमा करना होगा। इस योजना का लाभ बकरी पालन,मुर्गा पालन, भैंस पालन आदि में किया जा सकता है।
कृषि विभाग से तोक दयरगड़ा में सिंचाई टैंक,मल्ला धुरा में सिचाई टैंक निर्माण कार्य ।
कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषकों को कृषि यंत्रों का वितरण कराया गया ।
आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उरेडा से ग्राम सभा में 57 सोलर लाइट लगाई गई ।
मनरेगा के तहत ग्राम सभा में 75 गौशाला 15 शौचालय का निर्माण किया गया,एवं 22 कार्य वर्तमान में ग्राम सभा में चल रहे है ।वर्तमान समय में यदि ग्राम सभा में 20 कार्य चल रहे हैं तो नए कार्य नहीं चल सकते इसलिए लगभग 150 लोगों की फाइलें विकासखंड में जमा है जिनमें कार्य होना है।
पिछले 3 वर्षों से उद्यान विभाग से ग्राम सभा में कुछ किसानों को निशुल्क फलदार वृक्ष वितरण किये गए।
विगत 3 वर्षों से मत्स्य विभाग द्वारा ग्रामसभा वासियों को नि:शुल्क मछली के बच्चे एवं उनका दाना निशुल्क वितरण किया गया।ग्राम सभा में हर घर नल हर घर जल की योजना से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु प्रयास किया गया जिसका अनुबंध हो चूका है कार्य वर्षात के बाद शुरू होना है ।
7 किसानों को मत्स्य पालन योजना के अंतर्गत ग्राम सभा में लाभान्वित किया गया।
विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन किसान पेंशन हेतु किसी भी ग्रामवासी को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा तुरंत पेंशन लगाई गई।
आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम सभा में कई स्वयं सहायता समूह बनाई गये एवं उसका लाभ ग्रामवासियों को दिलाया गया ।
ग्राम सभा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण।
तोक चनेजर से तोक मुख्य सड़क मार्ग तक खड़ंजा सीसी मार्ग निर्माण कार्य एक किलोमीटर । ग्राम सभा के विभिन्न तोको में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को ठीक किया गया । 50 सोलर लाइट ग्राम सभा में पंचायत द्वारा लगाई गई । तोक गुरुदयो में पेयजल टैंक निर्माण।
तोक धारागाड़ा में नाली निर्माण कार्य।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान वासुदेव केशीराम राकेश चंद्र मोहिनी देवी गिरीश चंद्र धनीराम पनी राम मोहनलाल आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page