भवाली में सरल नजूल नीति लागू करने की मांग

ख़बर शेयर करें
  • पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

भवाली। भवाली नगर में वर्षों से नजूल भूमि पर आवास बनाकर रह रहे सैकड़ों परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवीन एवं सरल नजूल नीति लागू करने की गुहार लगाई है।
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1916 की पुरानी नोटिफाइड एरिया, जो अब विस्तारित होकर नगर पालिका परिषद बन चुकी है, में लंबे समय से सैकड़ों लोग नजूल भूमि पर अपने आवास बनाकर निवास कर रहे हैं। समय-समय पर सरकार द्वारा जारी नजूल नीति के तहत कई लोगों ने भूमि व भवन अपने नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किए। दर्जनों आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि सैकड़ों अभी भी प्रक्रिया में हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई आवेदकों द्वारा नजूल नीति के तहत प्रथम किस्त की धनराशि सरकारी खाते में जमा कर दी गई है, लेकिन फ्रीहोल्ड नीति के गतिमान न होने से पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जनहित में प्रदेश स्तर पर सरल नजूल नीति निर्धारित कर उसे शीघ्र लागू करने की मांग की, ताकि वर्षों से बसे परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page