भवाली। रामगढ़ क्षेत्र में आवारा बैल के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 95 वर्षीय बुजुर्ग मनफूल सिंह के मामले में गौ
सेवा संघ जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार ने उप जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि आवारा बैल के हमले में मनफूल सिंह के पेट में गंभीर चोट आई है और वह उपचाराधीन हैं। उन्होंने प्रशासन से घायल बुजुर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा पशुओं के आतंक पर रोक लगाने की मांग की। प्रेम कुमार ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र और भवाली नगर में आवारा पशुओं के कारण लोगों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की।
उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

