आगनबाड़ी केंद्रों में पका भोजन बनाने का आदेश स्थगित करने की मांग

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से कुक्ड फूड बनाने के आदेश को कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग की है। कार्यकत्रियों का कहना है कि कुक्ड फूड बनाने को आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। इन परिस्थतियों में वह किस प्रकार कुक्ड फूड बनाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में बीते देर शाम कार्यकत्रियों ने कैबीनेट मंत्री को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कैबीनेट मंत्री से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने, सहायिका के खाली पदों पर नियुक्ति करने, प्रमोशन की लिस्ट तत्काल जारी करने, अनाज व अन्य सामाग्री केंद्रों में पहुंचाने की सरकारी व्यवस्था या ढुलान का पैसा आंगनबाड़ी वर्कर्स को देने व एक साथ दो सरकारी अभियानों में ड्यूटी लगाने की व्यवस्था बंद करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकत्रियों को भरोसा दिया है कि जल्द ही देहरादून में बैठक कर उनकी मांगों को लेकर आवश्यक कदम उठाएंगी। यहां हेमलता उप्रेती, दीक्षा पंत आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page