भवाली के दीपक का सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आने पर किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के दीपक कुमार का सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आने पर ग्रामीणों ने फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया। घोडाखाल रोड़ हिमतपुर लोसियाल निवासी दीपक कुमार पुत्र बिशनदत्त 16 सितंबर 2006 की भारतीय सेना भर्ती हुए थे। भारतीय सेना में भर्ती होकर विभिन्न सीमाओं पर तैनात होकर देश की। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान सियाचिन गिलेसियर, कानपुर, थंगा वेली अरुणाचल प्रदेश, बीकानेर, दरास कारगिल सेक्टर जंबु कश्मीर पिथौरागढ़ नागालैंड मणिपुर आदि क्षेत्रो में तैनात होकर देश की रक्षा में अपना विशेष योगदान दिया। दीपक के बड़े भाई दिनेश चन्द्र ने बताया कि दीपक उनके सबसे छोटे भाई है, देश की सेवा कर सेवानिर्वित होकर उनके घर पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। कहा दीपक नौजवानों के लिए प्रेणास्रोत है। इस दौरान पूर्व उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अम्बा दत्त आर्य, ग्राम प्रधान हेमा आर्य, अर्जुन प्रसाद, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मनोज तिवारी, हेम आर्या आदि ग्रामीण रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page