वन आरक्षियों को वन दरोगा के पद पर पदोन्नति देने का फैसला

ख़बर शेयर करें

वन विभाग ने 10 साल से अधिक समय से ड्यूटी कर रहे 200 वन आरक्षियों को वन दरोगा के पद पर पदोन्नति देने का फैसला किया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक ने सभी वन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिन में पात्र वन आरक्षियों की जानकारी मुहैया कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी ने चार सितंबर को सभी प्रमुख वन संरक्षक, वन संरक्षक व सभी डीएफओ को पत्र भेजा है। पत्र में स्पष्ट किया है कि जिनके खिलाफ न्यायालय में कोई वाद लंबित है, या यदि कोई विभागीय कार्रवाई चल रही हो या प्रस्तावित हो तो उसकी डिटेल भी दें ताकि उचित निर्णय लिए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

प्रमोशन से खुला रास्ता: वन दरोगाओं के पद पर सीधी भर्ती के चलते वन आरक्षियों के प्रमोशन नहीं हो पा रहे थे। 18 जून को 76 वन दरोगा को डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति किए गए। जिसके बाद वन दरोगाओं के पद रिक्त हो गए। इससे आरक्षियों के वन दरोगा बनने का रास्ता साफ हो गया है। उधर, पूर्व में प्रोन्नत कई डिप्टी रेंजर ने अभी नए स्थल पर ज्वाइन नहीं किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page