हकीम के पास इलाज के लिए गई महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

गर्दन दर्द से जूझ रही महिला की शनिवार को हकीम के पास इलाज कराने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हकीम पर गर्दन की मालिश के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसको महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराया। महिला पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी थी। हालांकि परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:: कैंची धाम में वन-वे दर्शन व्यवस्था, रविवार शाम चार से रात दस बजे तक पहाड़ की ओर यातायात रोका जाएगा,

ईको टाउन, रामपुर रोड निवासी 22 वर्षीय मीनाक्षी तीन-चार माह से गर्दन के दर्द से परेशान थी। उनका इलाज डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था। इसी बीच किसी व्यक्ति की सलाह पर शनिवार सुबह वह पति और बच्चों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित हकीम के पास पहुंची। हल्द्वानी निवासी बहनोई मनोज टम्टा ने बताया कि हकीम ने मीनाक्षी की गर्दन की मालिश शुरू की। तभी उसने गर्दन को मोड़ा और सिर दबाया। मीनाक्षी के पति रामचरण ने आराम से मालिश करने की बात कही। कुछ देर में मीनाक्षी अचेत हो गई। उसे बेस ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हकीम से पूछताछ की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:: कैंची धाम में वन-वे दर्शन व्यवस्था, रविवार शाम चार से रात दस बजे तक पहाड़ की ओर यातायात रोका जाएगा,
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page