दुःखद:छुट्टी में घर आए एसएसबी जवान की मौत

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट जा रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार एसएसबी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय जवान ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के चौड़ाधुरौली के स्यूंतोला तोक निवासी हिमांशु कुमार 27 पुत्र पुष्कर राम सशस्त्र सीमा बल की 11वीं बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में वह धारचूला में तैनात थे और छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार को वह किसी काम से पिथौरागढ़ आए थे और देर शाम बाइक से अपने गांव को जा रहे थे। बताया जाता है कि दूनी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पैरापिट के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर ही पलट गई और हिमांशु कुमार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page