कुमायूँ टाइम्स के संपादक कृष्ण कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

कुमायूँ टाइम्स के संपादक कृष्ण कुमार गुप्ता का निधन — पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

हल्द्वानी। पत्रकारिता जगत के लिए रविवार का दिन अत्यंत दुखद रहा। कुमायूँ टाइम्स के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (88 वर्ष) का हृदयघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

श्री गुप्ता जी अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के प्रतीक रहे। उन्होंने सदैव समाज के हित में कलम चलाई और नई पीढ़ी को सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

गुप्ता जी के निधन से न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि परिवार और परिचितों में भी गहरा दुःख है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज की सेवा को ही अपना ध्येय बनाया। उनका स्नेहिल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ गये।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

पत्रकार साथियों ने उन्हें एक सशक्त, निष्पक्ष और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका जाना क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🕊️

अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके आवास से राजपुरा गोलागेट श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page