रक्षाबंधन में बहन को लेने जा रहे भाई की मौत

ख़बर शेयर करें

रक्षाबंधन पर बहन को लेने जसपुर जा रहे बाइक सवार स्टोन क्रशर कर्मी की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आकाश पाल पुत्र स्व. हरिओम पाल शुक्रवार दोपहर बुलेट बाइक से अपनी बड़ी बहन को लेने जसपुर के ग्राम ध्याननगर जा रहा था। राजकीय पॉलीटेक्निक के गेट के पास नगर निगम के कूड़ा वाहन (छोटा हाथी) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली टक्कर के बाद चालक ने दोबारा वाहन आकाश के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों और लोगों की सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, टांडा चौकी इंचार्ज हेम तिवारी और प्रतापपुर चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी पुलिस मौके पर पहुंचे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page