खेत में पानी लगाने गई महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

ओखलकांडा ब्लॉक की रहने वाली एक महिला खेत में पानी लगाते हुए एकाएक अचेत हो गई। उसे दो अस्पतालों के बाद एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सीटी स्कैन में महिला के दिमाग की नस फटने की बात आई है।

पुलिस के मुताबिक खनस्यूं निवासी सोबन सिंह की 47 वर्षीय पत्नी भवानी देवी चार-पांच दिन पूर्व खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाने गई थी। तभी वह अचेत होकर खेत में गिर गई। परिजनों को पता लगा तो आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल लाया गया। यहां से महिला को एक निजी अस्पताल भेज दिया। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने कहीं और ले जाने की सलाह दी। इसके बाद सोमवार देरशाम परिजन महिला को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page