हीटर जलाकर सो रहे सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हीटर जलाकर सोए रामनगर निवासी राज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक राज्य कर विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी 67 वर्षीय मोहन सिंह रामनगर के पीरूमदारा में रहते थे। शुक्रवार को हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए। इस पर आसपड़ोस और परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो मोहन सिंह अचेत पड़े मिले। उन्हें तत्काल रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page