मिया बीबी के झगड़े में अस्पताल में भर्ती बच्चे की मौत

ख़बर शेयर करें

दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस डॉक्टरों, स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने के चलते बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया था। इस दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इसी झड़प में बच्चे की ट्यूब निकल गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. उनवान काजी और स्टाफ ने बच्चे को इंट्यूबेट कर करीब एक घंटे तक बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं का कहना है कि इस मामले में पुलिस को अस्पताल प्रशासन की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page