अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 3 की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मसूरी के हाथीपांव रोड के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। वाहन में तीन लोग सवार थे। देहरादून के जिला नियंत्रण ने इस घटना के बारे में एसडीआरएफ को सूचित किया। सूचना पाते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

29 अप्रैल को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ को

सूचना दी गई कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त

हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता

है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत

के साथ एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक कार एचआर 42 एफ 2676 लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंची और उसमें से दो शवों को निकालकर स्ट्रेचर के जरिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। मृतकों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही निकाल लिया गया था। स्थानीय पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page