गहरी खाई में गिरी बस 2व लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

जम्मू के अखनूर में जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे यात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नौ महिलाओं और दो बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 57 घायल हैं। घायलों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश के हैं। यह बस हाथरस जिले के नाया से रियासी जिले के शिवखोड़ी धाम जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। दुर्घटना जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकी चौरा-कालीधार के पास हुई। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया है और घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया है। इनमें से छह की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों के अनुसार, दुर्घटना एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में हुई। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने एक्स पर बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page