अल्मोड़ा से आ रहे युवक की कार में मौत

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा से बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव आ रहे युवक की कार में तबीयत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

अल्मोड़ा में लमगड़ा के उदुयूड़ा निवासी नंदन कुमार (21) पुत्र बहादुर राम वसंत पंचमी के त्योहार पर अपनी रिश्तेदारी में मझेड़ा गांव कार से आ रहे थे। कार में चालक के साथ चार लोग सवार थे। बुधवार दोपहर में गरमपानी से बेतालघाट की ओर करीब चार किमी दूर नौणा के पास पहुंचने पर उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उनके साथी उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉ. गौरव कैड़ा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। उधर,सितारगंज निवासी एक किशोरी को तबीयत बिगड़ने पर एसटीएच लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page