मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर के मुखानी थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना सुबह के समय की बताई जा रही है। जब सुबह युवती मॉर्निंग वॉक के लिए निकली इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, टक्कर मार पर कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

युवती का नाम आशा है जो पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला की रहने वाली है, वही युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी, फिलहाल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page