नैनीताल जेल में तैनात बंदी रक्षक की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जेल में तैनात बंदी रक्षक की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शनिवार दोपहर नंबर 112 पर सूचना मिली कि रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है। उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह (31) पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम ऐराकोट जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर नैनीताल जेल में बंदी रक्षक पद पर तैनात था और छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page