ग्राम प्रधान की हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें

लक्सरखेत ग्राम प्रधान 48 वर्षीय प्रदीप कुमार राठी पुत्र धरम सिंह मंगलवार की सुबह ग्वालदम गए थे। वहां उनकी तबियत बिगड़ गई। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. कमल औरडा. शिखर ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप नगर कोटी अस्पताल पहुंचे। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों के अनुसार ग्राम प्रधान की मौत घटना हार्ट अटैक से हुई है। राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं सदस्य जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, गिरीश कोरंगा, घनश्याम जोशी, महेश ठाकुर, दिनेश बिष्ट, प्रकाश कोहली, भैरव नाथ टम्टा ने शोक जताया है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page