विद्यालय में पड़ा रही अध्यापिका की अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें

यहां रामनगर क्षेत्र के एक विद्यालय में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में अध्यापिका की हार्टअटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। अध्यापिका मुखानी, हल्द्वानी की रहने वाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अध्यापिका के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भिजवाया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम गेबुआ में तैनात अध्यापिका रमा (56 वर्ष) पत्नी अनिल सोमवार को रोज की तरह स्कूल पहुंचीं थीं। कक्षा में पढ़ाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे ही स्टाफ के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत अध्यापिका को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना पर रामनगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अध्यापिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भट्टों की पूजा के बाद कैंची धाम में शुरू हुआ मालपुए बनाना शुरू

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के बाद घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page