पूर्व भाजपा नेत्री की बालकनी से गिरकर मौत

ख़बर शेयर करें

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार देर रात घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही उन्हें संगठन ने पदमुक्त किया था।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जानकारी के मुताबिक, गंगानगर गली नंबर आठ ऋषिकेश निवासी 40 वर्षीय सिमरन गाबा पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार रात अपने घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन उनके शव को लेकर घर चले गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page