दो छात्रों की नदी में डूबकर मौत, तीसरा छात्र बेसुध

ख़बर शेयर करें

नदियों में नहाते समय डूबकर जान गवाने वालो की संख्या हर दिन बढ़ रही है। यहां विश्वनाथ घाट के समीप सुयाल नदी में नहाने गये दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने छात्रों के शवों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

रविवार को अल्मोड़ा नगर के तीन युवक विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में नहाने के लिए गये हुए थे। इसी बीच नहाते समय दो युवक गहरे भंवर में फंस गये। इसमें अभिषेक भारती (23) पुत्र विरेंद्र बहादुर, निवासी मकेड़ी और करन वाल्मीकि (18) पुत्र कैलाश बाबू, निवासी पूर्वी पोखरखाली की डूबने से मौत हो गई। घटना में तीसरा युवक अजय कुमार(19)पुत्र दीप चंद्र निवासी बाड़ीछीना बेसुध है। हादसे के बाद युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अभिषेक भारती एसएसजे परिसर में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। करन वाल्मीकि सरकारी विद्यालय में बारहवीं का छात्र था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page