तबियत बिगड़ने से 4 साल के बच्चे की अस्पताल लाने से पहले हो गई मौत

ख़बर शेयर करें

यहां प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढऩे करने वाले 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह बुधवार को स्कूल से दिन में घर लौटा। इसके बाद अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना हवालबाग ब्लाक के ग्राम कसून की है। यहां पर कसून प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 में पढऩे वाला मयंक (10) पुत्र संजय सिंह बुधवार को दोपहर बाद स्कूल से वापस घर लौटा।
इसके बाद उसकी अचानक से तबियत बिगड़ गई। उसे दस्त शुरू हो गए। कई बार दस्त होने के बाद वह घर में ही आराम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक उसने रात में भोजन नहीं किया। लेकिन गुरुवार सुबह वह नहीं उठा। परिजनों ने उसको काफी उठाया। वह बेहोश था। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल में लाए। यहां पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page