मकान मालिक की छत से गिरकर मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से मामला आधी रात को एक मकान की छत पर शोरगुल कर रहे थे। आवाज सुनकर पहुंचे मकान मालिक के विरोध करने पर युवकों ने उससे मारपीट कर दी। खुद को बचाने के चक्कर में मकान मालिक की नीचे गिरकर मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

दमुवाढूंगा निवासी गोधन (35) मूलरूप से यूपी के पीलीभीत के रहने वाले थे। गोधन की बेटी के मुताबिक सोमवार रात वह घर की छत पर फोन पर बातचीत कर रही थी। उसके साथ छोटी बहन भी थी। रात में जंगली जानवर के डर से गोधन छत पर बच्चों को देखने पहुंचे। छत के किनारे बैठे दो युवक शोर शराबा कर रहे थे। जब गोधन ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर दी। एक युवक को पकड़ने के चक्कर में पापा का पैर फिसल गया। वह नीचे गिर गए। आरोपियों ने बचाने के दौरान उसकी बेटी के सिर में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर व गोधन को एसटीएच भेजा। जहां डॉक्टरों ने गोधन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page