अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरों, दो की मौत

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल- नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page