भूमियाधार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम को भेजा शव

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल ज़िले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भूमियाधार गांव के पास एक पगडंडी में स्थानीय निवासी अनूप कुमार उर्फ जोगा (40) का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह स्थान भावली मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से नीचे की ओर जाने वाले रास्ते पर है। सुबह-सवेरे शव दिखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत तल्लीताल पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसओ रमेश बोरा की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची और शव की शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

पुलिस को मौके पर बाइक की रगड़ के निशान और खून के धब्बे मिले हैं। ऐसे में शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अनूप की मौत किसी बाइक से टकराने या बाइक से गिरने के कारण हुई हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

पुलिस का मानना है कि यह हादसा रात में हुआ होगा, और पूरी रात खून बहने के कारण सुबह तक अनूप की मौत हो गई। फिलहाल पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

घटना की खबर फैलते ही मौके पर मृतक के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। सभी ने अनूप की असमय और रहस्यमयी मौत पर दुख और हैरानी जताई। मौके पर एसआई सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, हरीश नाथ, मलकीत, और दीपक जोशी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page