भवाली में कमरे के अंदर मिला युवक का शव

ख़बर शेयर करें

कमरे से धुआं उठने पर मचा हड़कंप, अंदर मिला युवक का शव
भवाली। नगर के वार्ड नंबर 03 रेहड़ क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक मकान के बंद कमरे से धुआं उठता देखा। आशंका होने पर क्षेत्रवासियों ने तत्काल भवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एक व्यक्ति बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे दोपहर 12:53 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मान सिंह (36 वर्ष) निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो रेहड़ क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page