घर से लापता युवक का शव जंगल मे मिला, परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता क्षेत्र से पिछले तीन दिनो से लापता युवा व्यापारी का पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से शव बरामद हुआ है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची लालकुआँ और पंतनगर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और वन विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वही व्यापारी की मौत हाथी के हमले से होना भी प्रतीत हो रहा है।
लालकुआँ के बिन्दुखत्ता निवासी व्यापारी पिछले 6 दिसंबर से लापता था जिसकी गुमशुदगी भी लालकुआँ कोतवाली में 6 दिसम्बर को दर्ज की गई थी। कालिका मंदिर क्षेत्र में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले हरपाल उर्फ राकेश उम्र 32 वर्ष जो कि शादीशुदा होने के साथ-साथ उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी और बेटा शामिल है, वह 6 दिसंबर को किसी काम से घर से निकला था जो कि आज तक वापस घर नही पहुंचा, परिजनों ने लालकुआँ कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, आज चरवाहों ने पंतनगर बाईपास के पास जंगल के किनारे हरपाल के शव को बरामद किया, कुछ ही देर बाद बिंदुखत्ता के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर ली, मौके पर पंतनगर पुलिस के साथ-साथ लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है, साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना की जांच करने में जुट गए हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page