गुमशुदा वृद्ध महिला का शव च्यूड़ीगाड़ गधेरे में मिला
धारी। प्रदीप कुमार। धारी क्षेत्र के च्यूड़ीगाड़ गधेरे में सोमवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुक्तेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि च्यूड़ीगाड़ गधेरे में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतका की पहचान मोहनी देवी (87) पत्नी भगवान सिंह, निवासी च्यूड़ीगाड़ के रूप में हुई है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
पुलिस के अनुसार, मोहनी देवी के परिजनों ने दो दिन पूर्व मुक्तेश्वर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और बिना बताए घर से चली गई थीं। परिजनों ने आशंका जताई कि गधेरे में पैर फिसलने के कारण वह गिर गईं और हादसे में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

