कैंची धाम में भीड़ कम करने को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर हो दर्शन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। पहाड़ों में पर्यटन सीजन चरम पर होता है लोग गर्मी से निजात पाने के लिए नैनीताल अल्मोड़ा रानीखेत जैसे पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा करने जाते है प्रांतीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल ने कहा कि मई और जून में पहाड़ी क्षेत्रों में अब जाम की समस्या विकराल रूप लेने लगी है। उधर नैनीताल के समीप ही हर साल 15 जून को नीब करोरी बाबा के कैंची धाम आश्रम में मेला लगता है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग कैंची धाम पहुंचते हैं। 15 जून से पहले ही यहां भयंकर जाम ने लोगो को परेशान किया हुआ है आलम ये है कि विद्यार्थी जाम में फंसने के कारण अपनी परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं,जाम में एम्बुलेंस फंस रही हैं,मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है,बीते दिनों तो जाम में फंसी एंबुलेंस में एक मरीज की मौत का मामला भी तूल पकड़ा था डीएम ने जांच के भी आदेश दिए थे। इमरजेंसी में लोगों को आवश्यक सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं और लोग कैंची धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं। जो कैंची धाम जाना चाह रहे हैं उनकी गाड़ियों को भवाली सेनिटोरियम के पास ही पार्किंग में रोक लिया गया, यहां से भक्तों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page