भवाली डोब ल्वेशाल के जंगल मे आग से वन संपदा को नुकसान

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार सुबह से डोब ल्वेशाल के जंगल में भयंकर आग लग गई। कुछ ही घण्टो में पूरे जंगल मे आग फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। वन विभाग वन दरोगा किशन चन्द्र भगत टीम के साथ मौके पर पहुँचे। वन विभाग कर्मियों ने लाइन काटकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। तेज हवाओं की लपटों से आग फरसौली से लगे कुछ घरों तक पहुँच गई। जिससे लोग घरों से निकलकर आग बुझाने में जुटे रहे। देर शाम तक जंगल पूरा जलकर राख हो गया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि अराजकतत्वों ने आग लगाई है। आग की सूचना पर टीम भेजी गई थी। आग पर काबू पाया जस रहा है। साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। कहा कि पकड़ में आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आग बुझाने वन रक्षक बबिता आर्या, जीवन रजवार,धीरज बोरा, पूरन जोशी, हेमू बोरा, पंकज बिष्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page